देवरिया के निवासी जौनपुर में तैनात कांस्टेबल का निधन

असगर अली
देवरिया। जनपद के मईल थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र राजीत यादव जौनपुर में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती जौनपुर पुलिस ऑफिस के एचटीयू दफ्तर में थी। बताया गया है कि बीते शुक्रवार को बृजेश यादव ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया था।इलाजरत होने के वावजूद देर रात उनकी सांसें थम गईं। जौनपुर में अपनी तैनाती के दौरान बृजेश यादव को उनके अच्छे कार्य के लिए ‘टाइगर’ के नाम से भी जाना जाता था। वे कर्तव्यनिष्ठ होने के कारण विभाग में काफी सम्मानित थे। उनके वह अपने परिवार में पत्नी सुमन, एक पुत्र उत्कर्ष और एक पुत्री अंजली उर्फ लाडो को छोड़ गए हैं। परिजन गहरे सदमे में हैं उनका रो रो कर बुरा हाल है।उनकी मृत्यु की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुलिस अधिकारी श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में शाम तक शव आने की संभावना है।




