Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन भवन लखनऊ में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

असगर अली/ब्यूरो चीफ,देवरिया ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रातः 10 बजे लखनऊ स्थित जन भवन राज्यपाल आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल प्रतिभाग करेंगी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की कुलपति, एमएसएमई से जुड़ी महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भी विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी। चयनित चार अधिकारियों में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने का अवसर प्रदान किया गया है। इस दौरान वह अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व यात्रा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके अनुभवों के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button