Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में खरोहवा चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब व्यक्ति बस पकड़ने के लिए चौराहे पर खड़ा था। मृतक की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी राम प्रवेश प्रसाद (50) पुत्र जीयन प्रसाद के रूप में हुई है। वह स्थानीय थाना क्षेत्र के सूरजीपुर गांव में एक रिश्तेदार के वरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद बृहस्पतिवार सुबह राम प्रवेश प्रसाद घर लौटने के लिए खरोहवा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप की पहचान करने में जुटी है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button