देवरिया : सड़क हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर घायल

असगर अली/ब्यूरो चीफ,देवरिया। जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बनकटा पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात करीब सवा एक बजे मैरवा भवानी छापर रोड पर वन चौराहा ब्लॉक बनकटा के पास दोपहिया वाहन से संत नगर चकिया कोठी से अपने घर ग्राम जियुत छापर, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) जा रहे प्रवीण कुमार तिवारी 25 वर्ष) और उनके चाचा रमाकांत तिवारी 65 वर्ष की अचानक सामने आई नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रमाकांत तिवारी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना पर एंबुलेंस संख्या UP32FGEG4303 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुनील और चालक संदीप कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार जारी है। रमाकांत तिवारी को ज्यादा चोट लगा है क्षेत्र में नीलगायों की अधिकता से आए दिन ऐसी जानलेवा घटनाएं होती रहती है।इसके साथ ही किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही है।




