देवरिया:गोबरहीं में वितरित किए गए डेढ़ हजार कंबल

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
असगर अली
देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बासुदेवपुर उर्फ गोबरहीं गांव में मंगलवार को अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी राजेश यादव ने अपनी माँ स्व० पावढारी देवी की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान डेढ़ हजार लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। वहीं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जो समाज के गरीब, असहाय व कमजोर लोगों की सेवा करता है, ईश्वर की कृपा उस पर बनी रहती है। उन्होंने अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के इस नेक कार्य की खूब सराहना की। वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने कहा कि आज देश में नफरत व हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो समाज हित में नहीं है। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों, असहायों के लिए ऐतिहासिक काम किया था। लेकिन वर्तमान की मोदी व योगी सरकार सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव ने कहा कि समाज के लिए काम करने वाला व्यक्ति ही महान होता है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गेंदालाल यादव,सपा नेता श्यामदेव यादव,सत्यदेव यादव, रामबली यादव, मजदूर नेता आजम शाह,वीरेन्द्र कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, अनिल यादव आदि ने संबोधित किया।लोक गायक बलिराम बाली व सुबाष यादव ने अपना गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कवि व शायर मकसूद भोपतपुरी व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने किया। वही कार्यक्रम के संयोजक राजेश यादव ने अपने पिता शंकर यादव, भाई महेश यादव, उमेश यादव के साथ मिलकर आए हुए अतिथियों व क्षेत्रीय लोगों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश यादव ने 31 वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा राजन यादव, महेश यादव, उमेश यादव, डॉ मुन्ना कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव, राम मनोहर यादव, युगुल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पार्वती देवी, आशा देवी, सुगंती देवी ने भी रक्तदान किया। यहां मुख्य रूप से भालचंद्र यादव,रामएकबाल यादव, सुनील यादव,सपा नेता सन्नी प्रभात यादव, राजू यादव, अनिरुद्ध कुशवाहा, उदय प्रताप यादव, हरेंद्र यादव, शर्मा यादव, सुरेश राजभर,भोला गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




