
असगर अली
देवरिया। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता में नवागत प्रबंधक का विद्यालय में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। संस्थापक/प्रबंधक स्व श्री रामायण सिंह का निधन लगभग एक माह पहले हुआ था। स्वर्गवास होने से पहले ही प्रबंध समिति द्वारा उनके सुपुत्र दिनेश सिंह मुन्ना एवं उपप्रबंधक शशि प्रभा सिंह को सर्वसम्मति से प्रबंधक बनाया गया था।प्रबंधक बनने के उपरांत आज पहले दिन विद्यालय आने पर विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ उमाकांत तिवारी, प्रवीण कुमार गौतम,ध्रुव सिंह,लालचंद यादव,सुनील सिंह,रितिका मिश्रा,सत्येंद्र शर्मा,प्रकाश सिंह,चंदा पाण्डेय,प्रेमसागर सिंह,सुनील प्रसाद,अंशु सिंह,अरविंद कुमार,अंकेश सिंह,राजकुमार यादव, अखिलेश सिंह, सुशील सिंह,मुकेश कुमार,गुड्डू कुमार,बिट्टू शर्मा,राजेंद्र सिंह,ब्रह्मा सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।




