Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक एक ऐसी प्रणाली जो देश को कई लाभ पहुँचा सकती है: मनीष कपूर

गोष्टी के दौरान नव प्रकाशित पुस्तक का विमोचन

सुशील कुमार मिश्रा /वाराणसी। मंगलवार को वसंत कन्या महाविद्यालय में “एक राष्ट्र एक चुनाव “ विषय पर सम सामयिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में इस विषय के प्रति सोच को जागृत करना था।भारत का लोकतांत्रिक ढांचा अपने चुनावी प्रक्रिया की जीवंतता पर पनपता है, जिससे नागरिक हर स्तर पर शासन को सक्रिय रूप से आकार दे सकते हैं। स्वतंत्रता के बाद से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए 400 से अधिक चुनावों ने भारत के चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। हालांकि, चुनावों की खंडित और लगातार प्रकृति ने अधिक कुशल प्रणाली की आवश्यकता पर चर्चा को जन्म दिया है। इससे ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा में रुचि का पुनरुत्थान हुआ है। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र – एक चुनाव” एक ऐसी प्रणाली है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष मार्च में महाविद्यालय द्वारा आयोजित “एक देश – एक चुनाव” विषयक राष्ट्रीय सेमिनार के हवाले से बताया कि महाविद्यालय अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा से सचेत है।

इस विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर व अतिथियों के द्वारा हुआ। इस नव-प्रकाशित पुस्तक के एडिटर महाविद्यालय के डॉक्टर आशीष कुमार सोनकर को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष कपूर ने इतने संवेदनशील विषय को शिक्षण- प्रशिक्षण के अंग के रूप में साथ लेकर चलने के महाविद्यालय के प्रयास की जमकर सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संचालन डॉ सरोज उपाध्याय तथा सांगीतिक प्रस्तुति डॉ सीमा वर्मा के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा की गई तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने दिया।इस दौरान मुख्य रूप से बसंत कन्या महाविद्यालय प्रबंधक उमा भट्टाचार्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजिका पूजा दीक्षित, क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, एडवोकेट अशोक जाटव मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, कुसुम सिंह पटेल, महाविद्यालय प्राचार्या प्रो० रचना श्रीवास्तव, वसंत कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीता गंगवार एवम् महाविद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्राओ ने भागीदारी की । कार्यक्रम का संचालन डॉ सरोज उपाध्याय तथा सांगीतिक प्रस्तुति डॉ सीमा वर्मा के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओ द्वारा की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button