वाराणसी:वृहद वृक्षारोपण अभियान में नगर निगम एक घंटे में लगाएगा 2.18 लाख पेड़

आगामी 11 सितम्बर को मारीशस के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन को लेकर महापौर ने की विभागीय समीक्षा बैठक
बारह सितंबर से सोलह सितंबर तक चलेगा महा सफाई अभियांन
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्मार्ट सिटी के सभागार में आगामी11 सितम्बर को मारीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस,वृहद वृक्षारोपण, अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की।महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में रोहनिया से लेकर ताज होटल तथा फुलवरिया फ्लाई ओवर से होते हुये बी0एल0डब्लू0 लंका, रविदास मंदिर तक पूर्ण सफाई,सडकों पर से मलबा का उठान,सीवर ओवर फ्लो न हो आदि के बारे में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर,कालभैरव मंदिर के जाने वाले मार्गो पर अतिक्रमण अभियान चलाने के साथ ही बेहतर सफाई,कूड़े का उठान,छुट्टा पशुओं की धर पकड़ आदि कराने के निर्देश दिये गये। महापौर के द्वारा आकर्षक ढंग से जी0 20 की तर्ज पर गमलों को सजाने,सड़कों पर रंग बिरंगी लाइटों को लगवाने के आदेश दिये गये। महापौर ने निर्देशित किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर पर नगर निगम वाराणसी द्वारा सुजाबाद डोमरी में नगर निगम द्वारा 1 घंटे में दो लाख अठारह हजार पेड़ लगाए जाएंगे।सभी पेड़ों की लंबाई 4 फीट से कम नहीं होगी। इस हेतु नगर निगम द्वारा जोन/ सेक्टर निर्धारित करते हुए कर्मचारियों अधिकारियों की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है साथ ही इस कार्य हेतु सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। महापौर ने जल निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। जल निगम द्वारा 18 वार्डों में समय से पेयजल की डीपीआर तथा ओवर हेड टैंक की डी0पी0आर0 तैयार न करने पर अत्यधिक गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। महापौर ने निर्देशित किया कि 20 सितंबर तक प्रत्येक दशा में रिपोर्ट तैयार का प्रस्तुत करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। मा0 महापौर ने शेष बचे 7 कूड़ा घरों को समाप्त कर स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन बनाने के निर्देश दिए गए तथा तब तक कूड़ा घरों को ठीक कराने पेंट कराने के निर्देश दिए गए। महापौर ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर 12 सितंबर से 16 सितंबर तक सफाई का महा अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने बैठक में अन्य निर्देश दिए हैं। 17 जी वी पी स्थलों को समाप्त कर वहां सौंदर्यीकरण कराया जाए।मूर्तीविसर्जन हेतु सभी पूजा संस्थाओं के साथ बैठक करने के दिए निर्देश।नवरात्री में नगर क्षेत्र के सभी मीट मुर्गा मछली के दुकानों को बंद करने के निर्देश।मीट मुर्गा की दुकानों पर हरा पर्दा लगाना होगा अनिवार्य,अन्यथा जुर्माना के साथ वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रामनगर की रामलीला शुरू हो रही है। नगर निगम द्वारा रामनगर में मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत,जलनिकासी,सीवर सफाई, कूड़े का उठान एवं सफाई, संक्रामक दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग,स्वागत द्वार कराने के निर्देश दिए गए।डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियों को अलग अलग कूड़ा उठाने की व्यवस्था तत्काल करने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए गए।




