आजमगढ़ : कांग्रेसजनों ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

अरुण कुमार सिंह/आजमगढ़। श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के नेतृत्व में “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाला गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरों ने पूरे देश की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग करती है, ताकि सत्य देश के सामने आए और भविष्य में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। हमारी सद्बुद्धि पदयात्रा का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्य की स्थापना की मांग करना है। पदयात्रा में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, अंसार अहमद, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, राम गणेश प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, गोपाल कृष्ण राय, संतोष सिंह, राम अवध प्रेमी, विपिन पाठक, नरेंद्र सिंह, प्रेमा चौहान, केदार मौर्य , प्रमोद यादव , शिवमंगल सिंह, हरिओम उपाध्याय, मंतराज यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




