राज्य

गरीबों का कल्याण नहीं कर सकते तो फिर कांग्रेस को चुनना ही क्यों: योगी


रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के पनकी में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने अपनी कड़ी टिप्पणी में कहा है कि कांग्रेस ‘जब ये राम मंदिर का निर्माण नहीं कर सकते, भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान नहीं दे सकते, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दे सकते, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकते, बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर नहीं निकाल सकते, गरीबों का कल्याण नहीं कर सकते तो फिर इनको चुनना ही क्यों है।’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘राम मंदिर निर्माण की 500 वर्षों की समस्या का दो साल में समाधान हो गया।’ झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आगामी 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा। झारखंड की मुख्य राजनीतिक पार्टियां झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आजसू, आरजेडी, वाम दलों के अलावा भी बड़ी संख्या में लोग हैं, जो विधायक बनने की चाहत रखते हैं।

admin

Himanshu Rai

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button