
महुआ (वैशाली)। शक्ति सदन फाउंडेशन एवं वार्तिका साहित्यिक मंच के संयुक्त आयोजन में महुआ में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के युवा मंत्री संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। सम्मेलन के दौरान अलकापुरी, मुजफ्फरपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा को साहित्य के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कवयित्री रेणु शर्मा ‘राध्या’ को भी सम्मान प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन में देशभर से आए चर्चित कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया। मंच पर ‘वाह भाई वाह’ फेम कवि डॉ. गोविन्द ग़ज़ब, डॉ. विनोद हंसौरा, हिना कौशर गोरखपुरी, संजय शर्मा, नरेंद्र कुमार झा, हास्य कवि गौरव झा, रजनी प्रभा, डॉ. विजय तन्हा, डॉ. रीना मिश्रा, गोविन्द बल्लभ, एम. सुषमा, डॉ. प्रतिभा पाराशर, सुधा सिंह सहित अनेक रचनाकार उपस्थित रहे। इसके अलावा पटना और बिहार के विभिन्न जिलों से आए कवि- चित्रकार सिद्धेश्वर, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार पाण्डेय, राजकुमार आशीर्वाद, रंजन शर्मा, पक्का बिहारी, हेमांशु अंकित, अनमोल कुमारी, वर्षा ठाकुर, के.के. कृष्णा, डॉ. गोविन्द गुप्ता, अ. सुनील सौम्य, नागेंद्र मणि, मुस्कान केशरी, बबिता सिंह, सुरेश वर्मा, सागर आनंद, शिव कुमार सिंह, देवी नारायण झा, राजेंद्र आर्य, राजकांता राज, संस्कृत कवि अविनाश पांडे, पूनम यादव और शंकर शौर्य ने भी काव्य-पाठ कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ आइकॉन विजेता किशलय किशोर तथा विशिष्ट अतिथि शशि भूषण कुमार सिंह की उपस्थिति रही। आयोजन ने क्षेत्र में साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।




