Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

छात्राओं को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद आजमगढ़ के 14 थानों कोतवाली, सिधारी, महिला थाना, मुबारकपुर, बिलरियागंज, जीयनपुर, महराजगंज, रौनापार, अतरौलिया, कप्तानगंज, बरदह, फुलपूर, सरायमीर और तहबरपुर में स्कूली छात्राओं को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। यह पहल शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन, उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। थानों द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहानागंज, मुबारकपुर, गम्भीरपुर, निजामाबाद, सरायमीर और रानी की सराय थानों में मिशन शक्ति केंद्रों पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों और पंचायत भवनों में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, महिला अपराध से संबंधित कानूनों और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाई। इसके साथ ही पम्फलेट वितरित किए गए और फुट पेट्रोलिंग के दौरान लोगों से संवाद किया गया। चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर एंटी रोमियो टीमों ने सघन चेकिंग भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button