Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : सादात चौराहे से हटाया  पूर्व ब्लाक प्रमुख की आदमकद प्रतिमा

डॉ एके राय
गाजीपुर। नगर पंचायत सादात क्षेत्र के उत्तर पश्चिम में सड़क के मध्य चौराहे पर स्थित चौराहे पर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुवंश सिंह की प्रतिमा को आखिरकार 27 वर्षों बाद बुधवार को चौराहे से उखाड़ दिया गया।बताते चलें कि चौराहे से प्रतिमा को हटाने का निर्णय सैदपुर से मरदह तक बन रहे एनएच 124 डी सड़क के निर्माण के मद्देनजर लिया गया। जेसीबी मशीन के सहारे मजदूरों ने प्रतिमा को चौराहे से हटाकर फिलहाल थोड़ी दूर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में रख दिया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रघुवंश सिंह की पुत्री सुनीता सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी बिना किसी लिखित नोटिस के ही प्रतिमा को हटा दिए, जो सरासर गलत है। उन्होंने प्रतिमा को पुनः किसी सार्वजनिक स्थान पर लगाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि स्व. रघुवंश सिंह सादात क्षेत्र पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मिर्जापुर के निवासी थे। उनका जन्म 10 मार्च 1939 को और निधन 11 अप्रैल 1997 को हुआ था। वह मई 1983 से जुलाई 1995 तक तीन बार सादात के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त, वे 1992 से 1997 तक जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। सादात नगर में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले चौराहे पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी 1999 को तत्कालीन जिलाधिकारी राजन शुक्ला ने किया था। पीडब्ल्यूडी वाराणसी मंडल के अधिशाषी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि चौराहे पर स्थित यह प्रतिमा यातायात को सुगम बनाने में बाधा उत्पन्न कर रही थी, जिसके चलते प्रतिमा को वहां से हटाना आवश्यक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button