Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक  

   डॉ एके राय
गाजीपुर। भाजपा महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय की 58 वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय राजनीति का मूल मंत्र है जिस पर आधारित राजनीति लोक कल्याण, राष्ट्र निर्माण व देश के सम्मान स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे महान विचारक, राष्ट्रनायक और युगदृष्टा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक राजनेता के साथ ही एक महान चिंतक, संगठनकर्ता और समाजद्रष्टा थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को आधार बनाकर “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब समाज के सबसे अंतिम और कमजोर व्यक्ति का उत्थान ही सच्ची प्रगति है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में स्थापित सरकार द्वारा देश के ढांचागत सुधार में लगातार वृद्धि हो रही है। एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से भारत की आर्थिक मजबूती के साथ सम्मान बढे यह भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और समर्पण का अद्भुत उदाहरण था। अत्यंत साधारण परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए भी उन्होंने उच्च आदर्शों को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का साधन माना। आज का यह दिन केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है। इसके पूर्व नगर के मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदमकद प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, रामनरेश कुशवाहा, अवधेस राजभर, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,श्याम राज तिवारी, सीता सिंह, लालसा भारद्वाज, साधना राय,सरोज भारती, राजेश राजभर, अनिल राजभर शैलेश राम राम राज बनवासी मनोज सिंह पप्पू चौबे किरण सिंह अभिनव सिंह छोटू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तत्वाधान में पीजी कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ० लहजू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाई गई।पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तीनों संवर्ग के प्रभारी प्रोफे. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी के अन्तोदय का विचार अर्थात समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना एवं हर हाथ को काम एवं हर खेत को पानी का विचार आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में रामाशीष शर्मा, हिमांशु, चंद्रकांत तिवारी, चंद्रदीप, अरुण राय, विपिन सिंह, राम नक्षत्र, आयुष, अवधेश सिंह, शैलेन्द्र, इंदु शेखर, सुशील पाण्डेय, प्रफुल्ल, रमा, डा० शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रवि शंकर सिंह, डा० अरविन्द उपाध्याय  सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button