Slide 1
Slide 1
चंदौली

रेलमंत्री से मिलकर सांसद डॉ विनोद बिंद ने अंडरपास स्वीकृति की रखी मांग

चन्दौली । अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव तत्पर भदोही के लोकप्रिय सांसद डॉ विनोद बिंद बुधवार को रेल व सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र भदोही, हंडिया एवं प्रतापपुर में अंडरपास निर्माण के विषय मे विस्तार से चर्चा की । उन्होंने क्षेत्रवासियों की वर्षो से पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए जिन अंडरपास प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है उसके लिए रेलमंत्री को धन्यवाद के साथ ही आभार व्यक्त किया ।
पूर्व पत्र के संबंध में सांसद डॉ विनोद बिंद ने रेल मंत्री जी से अवगत कराया कि लोकसभा क्षेत्र भदोही अंतर्गत कुछ प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग स्थलों पर अत्यधिक यातायात दबाव होने के कारण आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, छात्र , व्यापारी , नौकरीपेशा एवं आम नागरिक प्रभावित होते हैं। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए गोपीगंज-ककराही मंडी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज व भीटी रेलवे स्टेशन के पास टेला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है ।
उक्त स्थलों पर ओवरब्रिज निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। जनता की हो रही असुविधा को देखते हुए सांसद ने रेलवे क्रोसिंगो पर शीघ्र अंडरपास निर्माण की स्वीकृति देने की रेल मंत्री से मांग रखी ।
बताते चले कि अपने भदोही लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर बीजेपी सांसद डॉ विनोद बिंद अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, जैसे सड़कों का निर्माण, पुलों का विकास, और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही, वे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई परियोजनाएं भी ला रहे हैं। इनका ध्यान स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button