Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया : चाचा बना दरिंदा सात वर्ष की भतीजी से रेप के बाद की हत्या

असगर अली
देवरिया ।जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव में चचेरे चाचा ने एक सात वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। बुधवार दोपहर को शव झरही नदी से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सूत्रों के अनुसार मृतक भतीजी आज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी आरोपी चाचा सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर बच्ची को बुलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद जब बच्ची विद्यालय में नहीं मिली, तो शिक्षकों ने उसकी तलाश शुरू की। प्रधानाध्यापक रामबालक प्रसाद ने बताया कि लंच के बाद बच्ची के न दिखने पर और घर न पहुंचने पर उसकी दादी ने बच्चों से जानकारी ली। पूछताछ के बाद चाचा को विद्यालय बुलाया गया।
उसने बताया कि उसने बच्ची को शैंपू खरीदकर घर भेज दिया था। जबकि दुकानदार ने बताया कि उसने शैंपू नहीं, बल्कि खैनी खरीदी थी, जिससे शक गहरा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर चाचा को झरही नदी के किनारे ले जाया गया। वहां एक खेत में खून से सना जींस पैंट मिला, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। इसके बाद झरही नदी में देखने पर बच्ची का शव उल्टा तैरता हुआ मिला।मृतक बच्ची भाई-बहन में सबसे छोटी थी। पिता बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इस घटना से आहत  स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतापपुर मैरवा रोड जाम कर दिया।मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुंच कर ग्रामीणों, परिजनों से वार्ता कर जाम को हटवाया।प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉस्को और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button