Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: सभासद के निरीक्षण में खुली नगरपालिका की पोल

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सभासद के निरीक्षण के दौरान खुली नगरपालिका की पोल, वार्ड में दिखा समस्याओं का अंबार तो कही जल संकट से जूझ रहे लोग तो कही सरकारी योजनाओं के चलते टूटी गलियां जाम नालियां। आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के सभासद और जिला योजना समिति सदस्य  मोहम्मद अफजल जब अपने वार्ड का निरीक्षण करने निकले तो अनंतपुरा और कुंडीगढ़ क्षेत्र की जनता का आरोप है कि आंशिक कुंडीगढ़ और आंशिक अज़मतपुर कोडर में काम के दौरान कही जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जिसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है जिसके चलते एक हफ्ते से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वही अन्नतपुरा वार्ड में भी हर घर जल जीवन मिशन के तहत भी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस पाइपलाइन कार्य के दौरान कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जगह जगह सड़कों गलियों को तोड़ दिया गया। जिसके चलते आने जाने में दुश्वारियां हो रही है। वार्ड में अधर में अटके बिजली के खंभे भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो ये बिजली के खंभे कभी भी किसी के ऊपर धराशाई हो सकते है। निरीक्षण के दौरान जगह जगह नालिया जाम मिली तो कही नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है तो कही सड़क किनारे पड़े नालियों के मलबे पैरों से चिपककर घरों में जा रहे है। इस वार्ड में सोनकर बस्ती के पास एक गढ़ई है जो बिसो साल से जाम है, बरसात आते ही उसका पानी सड़कों पर आ जाता है, ऐसा नजारा होता है कि लोगो को गंदे पानी के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। इस गंदगी के चलते लोग डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के भी चपेट में आ जाते है। वार्ड के पूर्व सभासद डॉक्टर शहजादे ने बताया कि मोहल्ले में कभी साफ सफाई नहीं होती है। बरसात में नालियों का पानी घरों में घुसता है। नगरपालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार मौन है। जिसके चलते जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button