Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुरपुलिस विभाग

गाजीपुर की पुलिस अव्वल,यूपी में जनसुनवाई में मिला पहला स्थान

डॉ एके राय
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस को अव्वल स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक डा. इरज राजा ने शिकायतों के निस्तारण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए मातहतों को लगातार निर्देश देते रहे। पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया। प्रदेश के सभी  75  जनपदों  में  गाज़ीपुर की कार्यवाही शतप्रतिशत व रैंक प्रथम रहा। 27 थाने में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त मिला है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये। समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है।आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त द्वारा लिया जाता है। जांच व पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button