Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : दिल्ली एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय राय का ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया भव्य अभिनंदन

हाटा में हुआ जोरदार स्वागत

 

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मुहम्मदाबाद के हाटा गांव स्थित सरिता मेडिकल स्टोर पर दिल्ली एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय राय का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से परिपूर्ण रहा । समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ. संजय राय का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. संजय राय अपनी उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित भावना के कारण पूरे क्षेत्र का गौरव हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र नाथ राय ‘बबलू’ तथा ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय ने संयुक्त रूप से डॉ. संजय राय का सम्मान करते हुए कहा कि समाज के प्रतिभाशाली और सफल व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। ऐसे लोगों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व का विषय हैं। इस अवसर पर डॉ. संजय राय ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र और समाज से मिलने वाला स्नेह एवं सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में चांदनी गांव के पिंटू राय, परसा गांव के अरुण राय, ईचौली के ईश्वर देव राय, टड़वाँ के मनोज राय, हाटा के अरुण राय, मिथिलेश राय, छोटन राय, रोहित राय, दिनेश राय, राहुल राय, राहुल राय (द्वितीय) सहित बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. संजय राय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन हाटा गांव स्थित रोहित राय के संस्थान सरिता मेडिकल स्टोर पर किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आपसी सौहार्द एवं समाज की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button