Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : श्री हंस योग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मना

अध्यात्म के ज्ञान के लिए समय - समय पर सद्गुरु के इस धरा पर आते - महात्मा दयावती बाई

गाजीपुर । गुरु पूजा के पावन पर्व पर श्री हंस योग आश्रम में प्रभारी महात्मा दयावती बाई की देखरेख में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। हजारों श्रद्धालु भक्तों ने आश्रम में उपस्थित हो पूजन कार्यक्रम किया। महात्मा दयावती बाई ने अपने सत्संग प्रवचन में कहा कि अध्यात्म के ज्ञान के लिए समय – समय पर सद्गुरु के इस धरा धाम पर आते हैं मानव का कल्याण करने के लिए । बिना गुरु के कल्याण नहीं होगा। इस लिए गुरु दरबार कि सेवा करनी चाहिए, चाहे छोटी सेवा ही हो। मानव क़ो उचाई तक ले जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भजन गाते हुए झूमने लगे। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नवापुर गंगा तट पर जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने सद्गुरु कृपा के नाम पेड़ लगाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर यादव, उमेश सिंह, डॉक्टर शंभू नाथ, अमरनाथ, जिला प्रधान उमेश सिंह, राजेंद्र यादव, गजाधर सिंह, राम अवध, कृपा शंकर राय, कुसुम लता, सावित्री, गीता , फूलमती, राजकुमारी, शकुंतला आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button