गाजीपुर : फगुआ महोत्सव 08 मार्च को

डॉ एके राय/गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी द्वारा लोक कला एवं संस्कृति की रक्षा हेतु फगुआ महोत्सव 08 मार्च 2026 दिन रविवार को नगर के गैलेक्सी पैलेस तुलसी सागर में सम्पन्न होगा। प्रातः दस बजे से आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राज्यीय फगुआ गायकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार से कुल 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन विजेता समूहों को आकर्षक शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र व नगद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा! इसके साथ ही लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु डॉ. राम नारायण तिवारी को लोक गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने बताया कि आधुनिकता के चकाचौंध में हम अपनी लोक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। कजरी, चैती, फगुआ, बिदेशिया और जतसार जैसे गीतों की गूंज लुप्त होती जा रही है। लोक की स्वस्थ परंपराओं को एक नया आयाम देने और पुरातन परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने हेतु यह आयोजन किया गया है। उन्होंने जनसमुदाय से भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।



