Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर तीन लोगों पर लगाया जुर्माना


असगर अली/देवरिया। 25 जुलाई एवं 20 अगस्त 026 को जनता दर्शन में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष हृदयानन्द यादव पुत्र स्व. हंसनाथ यादव निवासी ग्राम लाखोपार, थाना व तहसील भाटपाररानी, जनपद देवरिया ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पट्टेदार विशुन यादव, मुलायम यादव एवं राजन पुत्रगण राधेश्याम यादव निवासी ग्राम लाखोपार द्वारा उनके बने हुए मकान को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से खाता संख्या-42, रकबा 0.458 हेक्टेयर के आधे भाग में मकान से सटकर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया है तथा उसमें पानी भर दिया गया है। इससे उनके मकान को क्षति पहुंचने की आशंका जताते हुए उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
       प्रकरण में खनन विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा अवैध खनन से संबंधित पत्रावली कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी द्वारा मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खननकर्ता विशुन यादव, मुलायम यादव एवं राजन पुत्रगण राधेश्याम यादव निवासी ग्राम लाखोपार के विरुद्ध पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button