Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : सनातन स्वयं सेवक संघ ने की जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

असगर अली,ब्यूरो चीफ/देवरिया। सनातन संस्कृति, संस्कार, शिक्षा, पर्यावरण, रोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से सनातन स्वयं सेवक संघ ने जनपद की जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गयी। सनातन स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सीए अजय बरनवाल ने उत्कर्ष मिश्रा को जिला प्रमुख, सूरज गुप्ता को जिला संयोजक, अभिषेक सिंह को भाटपार रानी विधानसभा प्रभारी, विकास सिंह को देवरिया सदर विधानसभा प्रभारी, दिव्यांशु तिवारी को रामपुर कारखाना विधानसभा प्रभारी, सचिन पासवान को बरहज विधानसभा प्रभारी, अनुज यादव को सलेमपुर विधानसभा प्रभारी तथा अर्जुन यादव को जिला कार्यालय प्रभारी का नियुक्त किया।‌इस अवसर पर सीए अजय बरनवाल ने कहा कि सनातन स्वयं सेवक संघ आगामी दिनों में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों के माध्यम से जनजागरण का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को जोड़ना है। नवनियुक्त जिला प्रमुख उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि सनातन स्वयं सेवक संघ समाज कल्याण एवं युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा। संगठन युवाओं को संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने। सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता के कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button