Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया:समग्र शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

असगर अली
देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज बखरी बाजार में समग्र शिक्षा अभियान 2025 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने सौर ऊर्जा ,चंद्रयान-3,प्रदूषण नियंत्रण और आहार श्रृंखला, वॉटर रिसोर्सेसिंग, वॉटर प्यूरीफायर एवं जीव विज्ञान से संबंधित टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुव जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विज्ञान शिक्षक असगर अली ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है साथ ही छात्रों को एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में शिक्षक हंस नाथ तिवारी,दिनेश्वर यादव ,राम नरेश सिंह शामिल थे कक्षा 10 के बालिका वर्ग से आकांक्षा तिवारी, अर्चिता शर्मा तथा पूनम प्रजापति तथा बालक वर्ग में प्रिंस कुमार,सतीश गुप्ता को चुना गया। वही कक्षा 9 से आराधना सुष्मिता तथा रोशनी का चयन किया गया।कार्यक्रम में मोहम्मद अमीन अंसारी मोहम्मद असलमअली अंसारी,रामप्रकाश द्विवेदी,हरि गोविंद शुक्ला,अभिषेक कुमार,ओवैदुर्रहमान,अभयानंद दुबे,राजाराम पांडेय ,कुमारी नीतू ,कुमारी रविता सहित  
समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button