Slide 1
Slide 1
देवरिया

सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान,महिला सुरक्षा और कानून पर विशेष सत्र आयोजित

असगर अली
देवरिया। सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति फेज 5अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सुरक्षा और कानून” थीम पर एक दिवसीय इंस्टिट्यूट सेशन का आयोजन महिला थाना देवरिया एवं कोतवाली सलेमपुर, जनपद देवरिया में किया गया।इस कार्यक्रम में कानूनी विशेषज्ञों, पुलिस अधिकारियों, महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं प्रबुद्ध वर्ग के व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विधिक प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतू भारती (केंद्र प्रशासक), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) एवं मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) द्वारा प्रतिभागियों को महिला उत्पीड़न निवारण, घरेलू हिंसा अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO Act), कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम (POSH Act), साइबर अपराधों से बचाव एवं शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी दी गई।
सत्र में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181 महिला सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा प्रतिभागियों को जागरूक और सतर्क रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग एवं प्रतिभागी महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं की सुरक्षा, न्याय तक त्वरित पहुँच एवं कानूनी सहयोग की उपलब्धता पर चर्चा की।
अंत में महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज में सुरक्षित वातावरण सृजित करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button