Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती मनी


देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज बखरी बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण का कार्य इसी सत्र में 30 मार्च को सेवानिवृत हो रहे विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद अमीन अंसारी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के कृतियों के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर अमीन जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को बताया कि देश की अखंडता समरसता आपसी सौहार्द प्रेम भाव के लिए आप सभी को ईमानदारी और कर्म निष्ठता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। तभी जाकर आप सब अपने जीवन में सफल हो पाएंगे तथा उन्नत उत्तम राष्ट्र का निर्माण करना संभव हो पाएगा।इस अवसर पर शिक्षक दिनेश्वर यादव, हसनाथ तिवारी ,रामनरेश सिंह ,असगर अली, राम प्रकाश द्विवेदी ,ज्ञानेंद्र पांडेय,जोगेंद्र यादव,कु.नीतू , कु .रविता एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button