Slide 1
Slide 1
आजमगढ़स्पोर्ट्स

कुस्ती प्रतियोगिता में 11 पदक जीत खिलाड़ियों ने जिले का नाम  किया रोशन

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। 47वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में 11 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान। इस बार यह प्रतियोगिता भोपाल के एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।जिसमें जिले के आजमगढ़ पंजा कुश्ती संघ के बैनर तले कुल 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोच आरिफ खान की अगुवाई में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्राउज़ मेडल हासिल किया। जनपद आगमन पर इन विजेता खिलाड़ियों का संघ अध्यक्ष तारिक ख्वाजा के नेतृत्व में निस्वां इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर इनका हौसला बढ़ाया गया। संघ अध्यक्ष तारिक ख्वाजा ने कहा कि संघ के अथक प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियो की कड़ी मेहनत से जिले में पदक की झड़ीया लग गई है। कहा कि यदि युवा फिजिकली फिट रहेंगे तो देश भी फीट रहेगा। जिले में खेलकूद को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान आदित्य सरोज, मोहम्मद हसन, आलोक यादव, मोहम्मद जैद खान, शुभ राय, आयुष यादव, राहुल यादव, राजवर्धन सिंह, कुलदीप, अभिषेक छोटू, विकास कन्नौजिया आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button