Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : डायट पर डेढ़ हजार शिक्षकों का एकीकृत प्रशिक्षण सम्पन्न

एकीकृत प्रशिक्षण से शिक्षकों के सतत व्यावसायिक दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: श्री प्रकाश सिंह


गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर में आयोजित एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राचार्य श्रीप्रकाश सिंह के निर्देशन पांच दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया। जिसमें कुल 12 फेरे आयोजित 30 बैचों में जनपद के लगभग 1500 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम समापन पर डायट प्राचार्य श्रीप्रकाश सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ–2023 के अनुरूप शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग शिक्षक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को सुदृढ़ करने में करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार राय एवं सहप्रभारी राजवंत सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के सभी फेरों में सत्र संचालन राजवंत सिंह  द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों में हिन्दी शिक्षण पर डॉ अनामिका, अंग्रेजी शिक्षण पर शिव कुमार पाण्डेय,निपुण भारत कार्यक्रम पर अभय चन्द्रा, समावेशी शिक्षा पर निधि सोनकर, नैतिक शिक्षा एवं मूल्यबोध पर डॉ. अर्चना सिंह, जीवन कौशल पर अंकिता सिंह एवं सुमन तिवारी, स्वास्थ्य एवं खेल शिक्षा पर डॉ. शाजिया, आईसीटी के प्रयोग एवं नवाचारी शिक्षण विधियों पर हरिओम प्रताप यादव, गणित शिक्षण पर आलोक तिवारी, कला शिक्षा पर आलोक कुमार, संस्कृत शिक्षण पर राकेश यादव, सुरक्षा एवं संरक्षा तथा पुस्तकालय प्रयोग पर डॉ. मंजर ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. सर्वेश कुमार राय द्वारा समग्र प्रगति पत्र, पाठ योजना एवं कक्षा प्रबंधन विषय पर तथा प्रशिक्षण सहप्रभारी राजवंत सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीएफ –2023 पर सत्र संचालित किया गया। वहीं नवल गुप्ता द्वारा नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता एवं शिक्षण योजना पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन के अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को सकारात्मक,अत्यंत उपयोगी, व्यवहारिक एवं प्रेरणादायी बताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सर्वेश कुमार राय द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button