Slide 1
Slide 1
पटनाबिहारराज्य

पटना:लेट्स इंस्पायर अभियान के तहत बिहार में उद्यमिता की व्यापक क्रांति लाने का लक्ष्य

पटना से सुशील कुमार की रिपोर्ट-

बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार में उद्यमिता की व्यापक क्रांति लाने का लक्ष्य है जिससे बिहार में ही रोजगार का अधिकाधिक सृजन हो सके । 24 अगस्त, 2025 को पटना के रविन्द्र भवन में अभियान के अंतर्गत 10 बजे पूर्वाह्न से ‘स्टार्ट-अप समिट 2025’ निर्धारित है जिसके उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति हेतु माननीय उप-मुख्यमंत्री, बिहार, सम्राट चौधरी ने स्वीकृति दी है । शिक्षा, समता एवं उद्यमिता के तीन मंत्रों के साथ 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण हेतु आवश्यक ‘उद्यमिता की क्रांति’ के निमित्त गतिमान अभियान के साथ वर्तमान में 2,50,000+ संकल्पित व्यक्ति व्हात्सएप समूहों के माध्यम से सीधे रूप से जुड़कर योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं।
इस कार्यकर्म में श्री विकास वैभव, मुख्य संरक्षक सर्वेश कुमार, एमएलसी, विशिष्ट अतिथि, श्री सैयद शमाएल अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, PSACWA, श्री विपुल कुमार, उपाध्यक्ष CtrlS डेटासेंटर, श्री निरेन आनंद, सोशल फुटवियर उद्यमी, एवर ट्रेड ग्रुप, चीन, हांगकांग और भारत, श्री ओ पी सिंह, सीईओ, बर्नेट फार्मास्युटिकल्स, अहमदाबाद, डॉ. प्रीति बाला, मुख्य समन्वयक, गार्गी चैप्टर, सुश्री सोनम मिश्रा, उपाध्यक्ष, सुलभ इंटरनेशनल, दिल्ली, श्री आलोक कुमार रंजन, निदेशक, शिक्षा समता उद्यमिता फाउंडेशन, श्री अनिल कुमार झा सीईओ और सह-संस्थापक फैब फाइव नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड. श्री मोहन कुमार झा, मुख्य समन्वयक उद्यमिता अध्याय, श्री ओ पी सिंह, चीफ को-ऑर्डिनेटर, पटना चैप्टर और इस बार बिहार के और दिल्ली स्थित एक एंजेल निवेशक श्री अमित कुमार ने घोषणा की है कि वे उन 21 स्टार्ट-अप्स को 21 लाख रुपये का फंड देंगे जिनके पास शानदार आइडिया हैं और जो स्टार्ट-अप चला रहे हैं। इन स्टार्ट-अप्स को फंड मिलेगा जो इन मानदंडों को पूरा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button