रोहतास: राजद कदावर नेता आशुतोष सिंह ने निकाला क्षत्रिय सम्मान यात्रा

उमड़ी हजारों की भीड़ ने ढ़ोल- नगाडो से किया स्वागत
सुशील कुमार की रिपोर्ट…
रोहतास / डेहरी। राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता माने जाने वाले आशुतोष सिंह के द्वारा क्षत्रिय सम्मान यात्रा निकाली गई। शहर के बीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंचे आशुतोष सिंह ने बीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात हजारों की भीड़ सैकड़ों गाड़ियों के काफिला के साथ शहर में भ्रमण किया। इस दौरान गांधी चौक, अंबेडकर चौक पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। जुलुश में शामिल लोग हमारा विधायक कैसा हो, आशुतोष सिंह जैसा हो के नारे लगा रहे थे। आशुतोष सिंह के काफिले ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। शहर के एक निजी होटल में उपस्थित लोगों के संबोधन में उन्होंने कहा कि एनडीए द्वारा हमेशा क्षत्रिय समाज से मत लेकर उनकी अपेक्षा की जाती है। अब क्षत्रिय समाज एनडीए की कथनी और करनी को समझ चुका है। अब क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ मजबूती से खड़ा होगा। आज जिस तरह से हजारों लोगों ने चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार कर मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चला गया, उससे मै भाव विह्वल हूं। नीतीश कुमार ने क्रशर उद्योग बंद कर क्षत्रिय समाज समेत सभी का रोजगार छीना है। आगामी सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार क्रशर उद्योग को चालू करेगी। साथ ही सबका साथ सबका विकाश का नारा सार्थक होगा। क्षत्रिय समाज के साथ- साथ सभी समाज के लोग बिहार में परिवर्तन के लिए व्याकुल है। इस बार शाहाबाद के सभी सीटों पर भारी बहुमत से राजद व महागठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। वे रोहतास जिले में पार्टी के लिए सभी विधानसभा में इसी प्रकार का सम्मान यात्रा निकालकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि हम पार्टी से टिकट नहीं मांग रहें। पार्टी का जो भी आदेश होगा, उस आदेश का पालन किया जाएगा। पार्टी व जनता का आदेश सर्वोपरि होगा। संचालन कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्थान के संयोजक राजन सिंह ने किया। सम्मान यात्रा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मुनमुन सिंह, अजय सिंह, गोपाल सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, अवनीश सिंह, बुड्ढा सिंह समेत अन्य शामिल थे।




