Slide 1
Slide 1
Blog

राजस्थानः कांग्रेस की नेत्री दिव्या के सामने प्रशासन भी हो गया बेबस

हेलमेट लगाकर पहुंची दिव्या मदेरणा, अपनी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर ही लिया दम, 22 सितंबर को हंगामा होने की की वजह से जोधपुर की मथानिया नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद नहीं हो सका था चुनाव

कानपुर। राजस्थान के जोधपुर की मथानिया नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की पूर्व विधायक दिव्या माहेपाल मदेरणा मंगलवार को हेल्मेट लगाकर पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती बन गईं। उन्होंने अपने सामने सारे कांग्रेस के सभासदों का वोट कराया और अपनी पार्टी का उपाध्यक्ष बनवाकर ही दम लिया।

जौधपुर की मथानिया नगर पालिका में 22 सितंबर को चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। प्रशासन ने कई कांग्रेस सभासदों को वोट देने से रोका। हंगामा का वजह से चुनाव नहीं हो सका। इस पर 23 सितंबर को चुनाव कराने के लिए कांग्रेस की तेजतर्रार नेत्री दिव्या मदेरणा हेलमेट लगाकर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि कल एसीपी ने उनके सभासदों को वोट देने से रोका था। वह सामने आ गईं तो उनको लौटना पड़ा था। इसलिए वह आज हेलमेट लगाकर आई हैं। उन्होंने अपनी मौजूदगी में सभी कांग्रेसी सभासदों के वोट दिलवाए। उपाध्यक्ष के लिए मुकाबला भाजपा के भरत चारण और कांग्रेस जितेंद्र देवड़ा के बीच था। कांग्रेस के उम्मीदवार को 18 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को सिर्फ आठ ही वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार जितेंद्र देवड़ा विजयी घोषित किए गए।

इश दौरान दिव्या ने प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर पक्षपात न करे। दो साल के बाद उनकी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत पर उन्होंने हेलमेट उतारकर हवा में लहराया।

इनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग सोशल मीडिया में कमेंट कर रहे हैं कि कांग्रेस को इसी तरह की निडर महिलाओं को आगे लाना चाहिए।

जिस तरह बंगाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, सांसद अभिषेक बनर्जी, सांसद कल्याण बनर्जी समेत अन्य विधायकों और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंके जा रहे हैं। उनको भी इस तरह हेलमेट पहनकर ही उपचुनाव में भी प्रचार करना पड़ेगा क्योंकि पश्चिम बंगाल का पुलिस प्रशासन लचर हो गया है।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button