Slide 1
Slide 1
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास: प्रकृति के प्रबल प्रहरी हैं पेड़: शैलेन्द्र ओझा

सुशील कुमार
रोहतास। डेहरी विधानसभा अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय मनौरा,डेहरी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बृहद जीवन रक्षक कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” को अगर धरातल पर सही रूप कोई जीवटता के साथ उतारने मे लगे जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी ने महाविद्यालय के प्राचार्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शैलेन्द्र ओझा को फलदार पौधा भेंट किया। शैलेन्द्र ओझा ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम के माध्यम से एक प्रकृति संरक्षण हेतु नेक कार्य जैसे मकसद मिल गया है।वे कहते हैं कि हर पेड़ है प्रकृति का प्रबल प्रहरी। उनका मानना है की हरे भरे पेड़ जीवन दायनी होते है इसे हर कोई को लगाना चाहिये और इसे संरक्षित भी करना चाहिये जिससे वर्तमान के साथ साथ भावी पीढ़ी भी एक स्वच्छ वातावरण मे श्वास ले सके और उसका तन प्रबल तथा मन निर्मल व सबल बन सके। मौके पर प्रो कमलनयन सिंह ,बर्सर प्रो फरीद आलम,प्रो अंजनी कुमार सिंह,मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो कन्हैया सिंह ,एनसीसी ए न वो प्रो सचितानंद कुमार,प्रो गोपाल शंकर,प्रो मधु सिंह,डॉ मनोज मिश्रा,हेड अकाउंटेंट राधारमण सिंह,प्रो रश्मि सिंह,सारिक अली,दिवाकर पाठक मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button