Slide 1
Slide 1
बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यरोहतास

रोहतास में उद्योग से चहुओर होगा विकास,भूमि अधिग्रहण के लिए भेजा प्रस्ताव

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….

बिहार सरकार की कैबिनेट में मंगलवार उद्योग विभाग को रोहतास जिले के शिवसागर में प्रस्तावित भूमि के अधिग्रहण के लिए एक अरब चौबन करोड़ सात लाख बारह हजार तीन सौ सत्तर रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी है। जिला प्रशासन द्वारा उद्योग लगाने के लिए भूमि का अंचल- शिवसागर के मौजा तारडीह में 492.85 एकड़ भूमि का चयन कर सरकार को भेजा गया था, जिसे मंगलवार को आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण करते हुए अधिग्रहण की राशि एक अरब चौवन करोड़ सात लाख बारह हजार तीन सौ सत्तर रुपए के व्यय की स्वीकृति बिहार सरकार की कैबिनेट ने दे दी है। अब यहां जल्द ही एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जायेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले में समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे और स्थानीय निवासियों को सीधा फायदा होगा। इस औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण से रोहतास जिले में रोजगार के कई नए अवसर उत्पन्न होंगे। साथ ही, यह इलाके में व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि करेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियां तेज़ी से बढ़ेंगी। इस परियोजना के जरिए जिले के व्यावसायिक और आर्थिक ढांचे में भी एक नया बदलाव देखने को मिलेगा, जो जिले के विकास की दिशा को पूरी तरह बदल देगा। इससे यहां की व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा। यह इलाका उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य से भी डायरेक्ट कनेक्ट है।
उद्योग महाप्रबंधक, रोहतास आशीष रंजन ने बताया कि इसके अलावा डेहरी में भी 230 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चयन कर सरकार को भेज दिया गया है। इन परियोजनाओं से रोहतास डालमियानगर की तरह फिर से औद्योगिक दृष्टिकोण से एक प्रमुख केंद्र बनेगा। जिससे रोहतास राज्य और देश भर में औद्योगिक हब के रूप में उभर सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button