Slide 1
Slide 1
पुलिस विभागबिहारराज्य

गोपालगंज : विनय तिवारी को गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई

राम प्रकाश द्विवेदी
गोपालगंज (बिहार)। जनपद के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अवधेश दीक्षित का भी तबादला करते हुए सरकार ने विनय तिवारी को गोपालगंज पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेवारी सौपी है। आईए जानते हैं आखिर कौन है आईपीएस विनय तिवारी बता दे की विनय तिवारी के लिए गोपालगंज कोई नया जिला नहीं है. जिले की कमान संभालने से पहले भी उनका यहाँ से गहरा जुड़ाव रहा है. विनय तिवारी इससे पहले गोपालगंज में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं. जिले की भौगोलिक स्थिति और यहाँ के अपराध के पैटर्न से वह बखूबी वाकिफ हैं. उनके पुराने कार्यकाल को देखते हुए स्थानीय जनता में अपराधियों पर नकेल कसने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। विनय तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर तब चर्चा में आए थे जब साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने वह पटना से मुंबई गए थे।

उस दौरान मुंबई नगर निगम (BMC) ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन कर दिया था. इस घटना के बाद वह रातों-रात पूरे देश में प्रसिद्ध हो गए. लोगों ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में देखा, जिसे सिस्टम ने काम करने से रोकने की कोशिश की थी। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के लिए जाना जाता है. वह फील्ड पर उतरकर लीड करने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं।विनय तिवारी को आधुनिक तकनीक और डेटा के जरिए केस सुलझाने में महारत हासिल है. भोजपुर और समस्तीपुर जैसे जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने शराब माफियाओं और बड़े अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया था, जिसके कारण अपराधी उन्हें अपना काल मानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button