Slide 1
Slide 1
पटनाबिहारराज्य

पटना में भीषण हादसे में छह की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी थी टक्कर

पटना । बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी भोजपुर जिले के निवासी थे। इसमें दो मासूम बच्चे समेत छह लोग शामिल हैं। इनकी पहचान आरा शहर के मिल्की मोहल्ला निवासी गुड्डू (33), इम्तियाज (30), कायमनगर निवासी असद खान (25) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी शहजाद (22) और उनके बच्चे शफ़ान (3) व अल्फ़ी (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button