Slide 1
Slide 1
बिहारराज्यसासाराम

सासाराम: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में  योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

सांसद की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

सासाराम से सुशील कुमार की रिपोर्ट

डी०आर०डी०ए० सभागार सासाराम में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता काराकाट सांसद सहअघ्यक्ष दिशा राजा राम सिंह ने किया। इस बैठक में सासंद सासाराम मनोज कुमार, सासंद बक्सर सुधाकर सिंह, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय, विधान सभा सदस्य नोखा अनिता देवी,  विधान सभा सदस्य काराकाट  अरूण सिंह, विधान सभा सदस्य सासाराम राजेश कुमार गुप्ता, विधान सभा सदस्य करगहर संतोष कुमार मिश्र, विधान सभा सदस्य दिनारा  विजय कुमार मण्डल अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी रोहतास, पुलिस अधीक्षक रोहतास एवं अन्य पदाधिकारीगण को पौधा देकर स्वागत किया गया। बैठक में बिगत कार्यवाही के अनुपालन से सभी माननीय को अवगत कराया गया। अनुपालन प्रतिवेदन के बाद विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी एवं कार्य प्रगति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निदेश दिये गये। बैठक में क्रम में भारत माला परियोजना अन्तर्गत किसानों को शीघ्रता शीघ्र मुआवजे के भुगतान हेतु विशेष रूप से चर्चा की गयी एवं किसानों के साथ अनावश्यक सख्ती नहीं बरतने का सुझाव दिया गया। साथ ही इन्द्रपुरी जलाशय का निर्माण, नहरों का पुनःनिर्माण, एनीकट को धरोहर के रूप सुरक्षित रखने, दुर्गावती जलाशय में क्षमता के अनुरूप जल भंडारण, दुर्गावती जलाशय के पास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी का स्थापना, भलूनीधाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा क्रियान्वित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की गुणवत्ता की जांच, कब्रिस्तानों की घेराबंदी, एनएच 319 के पास जल जमाव की समस्या का समाधान इत्यादि पर विशेष रूप से चर्चा की गयी एवं उपस्थित पदाधिकारियों को उक्त बैठक में प्रस्तुत सभी विषयों / सुझावों / समस्याओं का संकलन करने एवं अगले बैठक में युक्तिसंगत अनुपालन प्रतिवेदन भेजने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button