Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

जर्जर भवन के बारजे का हिस्सा गिरा,नगरपालिका की कूड़ा ठेलागाड़ी क्षतिग्रस्त

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ । बारिश के मौसम में जर्जर भवनों के लिए खतरा उत्पन्न होने लगा है। शहर में कई ऐसे आवासीय और व्यवसायिक परिसर हैं जो जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। घनी आबादी के बीच में यह भवन मौजूद हैं। ऐसे ही एक भवन का जर्जर बारजा का एक हिस्सा गिर गया। आराजीबाग मोहल्ले में ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी के बगल में स्थित इस भवन के बारजा का हिस्सा गिरने से नीचे नगरपालिका का कूड़ा ठेला गाड़ी दब गया और क्षतिग्रस्त हो कर नाली में चला गया। गनीमत रही कि वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद लोग सहम गए। वहीं भवन में रहने वाले परिवारों के साथ ही भवन के बाहरी हिस्से की दुकानों पर आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button