आजमगढ़:बस अड्डे के लिए निविदा आमंत्रित

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना व विनियमन) नीति, 2025 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। निजी निवेशक जिनके पास नगर पालिका सीमा क्षेत्र से 05 कि०मी० के भीतर, न्यूनतम 02 एकड़ जमीन, 07 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के किनारे होगी, आवेदन के पात्र होंगे।उन्होंने बताया है कि नव स्थापित बस अड्डे में 70 प्रतिशत भाग खुला क्षेत्र होगा और 30 प्रतिशत भाग में यात्री सुविधा व अन्य अवस्थापना सम्बन्धी सुविधाएँ 24×7 आधार पर उपलब्ध करायी जायेंगी। इसमें यात्रियों के बैठने, शौचालय, पेयजल, कैण्टीन/जलपान, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था इत्यादि सुविधाएँ शामिल हैं।आवेदनकर्ता अपना आवेदन कार्यालय आजमगढ़ विकास प्राधिकरण, आजमगढ़ के यहां कर सकते हैं। साथ ही इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी हेतु कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आजमगढ़ में भी सम्पर्क कर सकते हैं।




