Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:करंट की चपेट से स्कूल संचालक एवं संविदा लाइन मैन की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरा पट्टी में शनिवार को सुबह करीब 7:30 बजे एक हादसे में करंट की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक राणा नवीन सिंह घर में ही बने स्कूल के संचालन में परिवार का सहयोग करता था। परिसर में ही पीछे पानी लगा था। जिसको निकालने के लिए मोटर रखा गया था। मोटर बंद होने से राणा नवीन सिंह पीछे जाकर उसको ठीक कर रहा था तार टूट गया था। जिसको ठीक करने के लिए अपने छोटे भाई से पिलास मंगवाया। छोटा भाई जब तक पिलास लेकर आता तब तक कटे तार का हिस्सा पानी में गिर गया था और करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आकर राणा नवीन सिंह वहीं पर अचेत हो गया। छोटा भाई आकर देखा तो किसी प्रकार से पानी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। इसके बाद राणा नवीन सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राणा नवीन सिंह की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और एक छोटी बच्ची है। परिवार का रो-रोकर बुला बुरा हाल रहा।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरनापुर जगदीशपुर में शुक्रवार रात दिनेश (45), पुत्र ज्ञानचंद्र, जो बिलरियागंज उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, अपने घर में टुल्लू पंप ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button