Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : युवा शक्ति के बिना समाज की प्रगति अधूरी-  अतुल कुमार


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय प्रांगण में अग्रवाल युवा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोषाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल और सहायक कोषाध्यक्ष अक्षत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जयंती के आय-व्यय का पारदर्शी विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर अनिमेष अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अभी अग्रवाल,  शिवम् अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल सहित कई नए युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की, जिनका ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन का पटका पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने समाज की प्रगति और युवाओं के इस संगठित प्रयास की सराहना की। श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल (मुन्ना बाबू) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है और लक्ष्मीपुत्र होने के नाते बिना किसी आरक्षण के अग्रवाल समाज ने अपनी मेहनत से प्रगति की है। उन्होंने सभी से एक-एक ईंट की तरह एकजुट होकर समाज को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के उपरांत ट्रस्ट अध्यक्ष का जन्मदिन सहभोज के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button