
गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। फरास टोला मोहल्ले में शहर कांग्रेस कमेटी के तरफ से रविवार को वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया गया। जिसमें मोहल्ले वासी ने मिलजुल कर हस्ताक्षर किया। कांग्रेस की तरफ से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पूरे शहर में चलाए जाने का प्रोग्राम है। सर्वप्रथम शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की। हस्ताक्षर अभियान में मुशीर अहमद, बालचन्द राम,मुर्शीद अहमद,अली अहमद आदि लोग सम्मिलित थे।




