Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:रुपये के लेन-देन में तकरार, हवाई फायरिंग से गांव में दहशत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के  सिधारी थाना क्षेत्र के राऊत मऊ गांव में सोमवार की रात रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हवाई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राऊत मऊ गांव निवासी श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का विनोद यादव बाइक से वहां आया और रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ वापस आया और घर के पास लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button