Slide 1
Slide 1
क्राइम

मिर्जापुर : अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से तीन की मौत 

दो घायल

तारा त्रिपाठी/मीरजापुर। अहरौरा थाना अन्तर्गत ग्राम कुदारन में वृहस्पति- वार की भोर में लगभग 3बजे वाराणसी से सोनभद्र जा रही ट्रक के टायर के फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी जिसमें घर के बाहर सो रहे तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गये। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मृतक राजाराम पुत्र स्व0श्रीराम उम्र 47 वर्ष, सुखिया पत्नी स्व0श्रीराम उम्र 70वर्ष ,चांदतारा पत्नी सीताराम उम्र 45वर्ष को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाई। घायलों में सुहानी पुत्री चन्द्रशेखर उम्र 12वर्ष निवासिनी मुजेहरा थाना कोतवाली देहात, व सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग उम्र 45 वर्ष इलाज हेतु तत्काल सीएचसी चेचरी मोड़ चुनार भिजवाई जहां डाक्टर नें हालत गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ आपा खो बैठी और उपस्थित पुलिस पर पथराव कर दी जिसमें दर्जनभर पुलिस घायल हुई है। ग्रमीणों के आक्रोश को देखते हुए थाना अदलहाट और चुनार की पुलिस फोर्स बुला ली गई है। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अहरौरा, अदलहाट, चुनार सहित क्षेत्राधिकारी नक्सल, और एसडीएम चुनार उपस्थित हैं। ग्रामीणों ने चुनार चौराहे पर जाम लगा दिये हैं जिससे दोनों तरफ की सड़क पर जाम लग गया है। दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल पाया है। पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button