Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर: योग को दैनिक जीवन में करें शामिल: प्रो.राजेंद्र सिंह राजपूत

गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में योग सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के सुक्ष्म व्यायाम, सूर्यनमस्कार, चक्रासन, त्रियक योगासन, नौकासन,भुजंगासन, नटराजासन, वृक्षासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, इत्यादि योगाभ्यास योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पाण्डेय द्वारा कराया गया। जिसमें कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक, पैरामेडीकल, नान पैरामेडीकल व अन्य ने योगाभ्यास में सहभागीता की।इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए प्रो राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि योग जुड़ने कि प्रक्रिया है अपने आप से, पहले स्थूल शरीर से फिर सूक्ष्म शरीर से, बाहर से भीतर जाने की प्रक्रिया है योग। शरीर के द्वारा मन तक पहुंचने का माध्यम है प्राणायाम और ध्यान, शवासन शरीर से शिथिलीकरन कर तनाव दूर करने का साधन है। योग को दैनिक जीवन में शामिल कर बहुत सारे जीवन शैली जन्य रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्त चाप, मोटापा, मानसिक रोग और एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button