Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर: दलितों के उत्थान के लिए सामाजिक व राजनीतिक आंदोलनों का नेतृत्व किया डॉ अंबेडकर: डॉ राजेंद्र राजपूत

गाजीपुर। नगर के रौजा स्थित राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर  श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया, इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह प्राचार्य ने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दलितों के उत्थान के लिए कई सामाजिक व राजनीतिक आंदोलनों का नेतृत्व किया। हर वर्ष 6 दिसंबर को यह दिन संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और आधुनिक भारत के महान विचारक डॉ. अंबेडकर को याद करने के लिए मनाया जाता है। डॉ.अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ। इसी दिन महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान निर्माता और दबे-कुचलों को आवाज देने वाले महानायक डॉ.भीमराव अंबेडकर को उनके महा परिनिर्वाण दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आज याद कर रहा है। इस मौके पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बाबासाहेब को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने  खुद को एवं समाज को नशा से मुक्ति दिलाने की शपथ ली। नशा मुक्ति की शपथ सभी को प्राचार्य द्वारा दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button