
100 दिवसीय सघन टीवी रोग अभियान
गाजीपुर ।100 दिवसीय सघन टीवी रोग अभियान के तहत शुक्रवार को जिला क्षयरोग केंद्र पर जनपद के सभी धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया गया। धर्म गुरुओं के माध्यम से टीवी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करके टीवी जैसी बीमारी से बचाया जा सके।इस बैठक में सभी धर्म के धर्मगुरु उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर रवि रंजन की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव, रवि प्रकाश सिंह ,अनुराग कुमार पांडे, शशि शेखर ,कमलेश कुमार ,श्वेताभ गौतम उर्फ शिशु सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।




