गाजीपुर : मातृ दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में किया फल का वितरण
आश्रम में हुआ सत्संग व भंडारा

गाजीपुर। मातृ दिवस के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति, श्री हंस योग आश्रम के तत्वावधान में सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की माताश्री राजराजेश्वरी देवी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाईजी, महात्मा ठाकुरदास बाबा एवं महिला चिकित्सक डॉ. ममता सिंह के करकमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। फल वितरण कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इसके पश्चात आश्रम में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा दयावती बाईजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही मनुष्य को महान बनाती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। वहीं महात्मा ठाकुरदास बाबा ने कहा कि गुरु दरबार की सेवा कभी भी विफल नहीं होती, सच्चे मन से की गई सेवा का फल अवश्य मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल प्रचार समिति के सहसचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अधिवक्ता गोपाल जी श्रीवास्तव, मानव सेवा दल के अमरनाथ, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक रामायण पाल, कन्हैया, विपिन बिहारी, गीता सिंह, राजकुमारी, रामदुलारी, कुसुम यादव, कुसुम तिवारी, मंजू देवी, निधि मिर्जा सहित अनेक प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रेमी भक्तगणों को भंडारा एवं प्रसाद वितरित किया गया।




