
डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र क्रांतिकारी जमुना गिरी और विशुनी राय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
गाजीपुर। शहर के डी.ए.वी.इंटर कॉलेज के सभागार में कालेज के पूर्व छात्र क्रांतिकारी यमुना गिरि और विशुनी राय की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री आदित्य प्रकाश ने कहाँ कि इन वीरों का सपना महान भारत की स्थापना था। इसीलिए इन वीरों ने अपना सर्वस्व जन्मभूमि के लिए अर्पित कर दिया। इनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी। जब इनके सपनों का भारत बने। विद्यालय के अध्यापक डा.सन्तोष कुमार तिवादी ने बताया कि क्रांतिकारी यमुना गिरि एवं विशुनी राय ने डी.ए.वी.इंटर कॉलेज गाजीपुर में पढ़ते हुए गांधी जी के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोड़ो 1942 के क्रांति के अग्रदूत थे । इन्हीं के नेतृत्व में यह आंदोलन गाजीपुर में उग्र रूप ले लिया। जिसमें 18 अगस्त 1942 को मोहम्मदाबाद तहसील पर तिरंगा फहराते हुए आठ लोगों ने अपना बलिदान दे दिया। 13 अगस्त को यमुना गिरि के नेतृत्व में छात्रों द्वारा गाजीपुर घाट स्टेशन फूंक दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य तथा संचालन दिनेश चन्द्र राय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजेन्द्र राय,राजेश राय बागी,जयप्रकाश राय,शशिधर राय,विजय कुमार राय,अमित कुमार राय,,शैलेन्द्र यादव,विद्यासागर गिरि,डॉ रमेश राय,मिथिलेश राय,संतोष जायसवाल,हेमनाथ राय,दिनेश शर्मा,दीनबंधु उपाध्याय,आनंद राय,रामजी गिरी,प्रमोद राय,ओमप्रकाश गिरी,मनोज राय, प्रांशु उपाध्याय, विनोद गुप्ता अरविंद कुमार,उमेश कुमार राय,सूर्य प्रकाश राय,निर्गुण दास केसरी आदि उपस्थित रहे।




