
— मां अन्नपूर्णा स्मृति स्थल पर मनाया गया वार्षिकोत्सव
— जालिम जमाने से कोई पूछे, कोख में ही क्यों मारी जाती है बेटी….नंदिता
नगरा/ बलिया। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थान साहित्य उन्नयन संघ द्वारा माँ अन्नपूर्णा स्मृति स्थल सरयाँ गुलबराय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें प्रदेश के कुल आठ जिलों के प्रख्यात साहित्यकार, वरिष्ठ कवि एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों में निःशुल्क किताब, कॉपी, कलम एवं खेल सामग्री का संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी के नेतृत्व में वितरण किया साथ ही विशाल बाल भंडारा का आयोजन भी किया गया। संस्थान द्वारा साहित्य एवं समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शरत सोनकर पूर्व जनकल्याण अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार को साहित्य गौरव सम्मान-2025 से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चक्र में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि दिलीप कुमार चौहान बागी ने माँ की त्याग को याद करते हुए कहा कि ममता का आँचल वह भूलता नहीं दूध जिसमें छुपाकर पिलाई है माँ।

बाल कवयित्री नंदिता ने सुनाया कि जालिम ज़माने से कोइ तो पूछे कोख में ही क्यों मारी जाती है बेटी, वरिष्ठ कवि फतेह चंद बेचैन ने बलिया को बलिदानों की धरती बताया। कवयित्री प्रतिभा यादव ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी, वहीं बनारस के लोकप्रिय कवि फायर बनारसी ने अपने व्यंग्य के माध्यम से राजनीति पर करारा प्रहार किया। कवि सुरेंद्र सिंह चांस, अमिताभ बागी, रोहितास सौम्य, कवि जितेंद्र त्यागी, कवि रमाशंकर मनहर, कवि गया शंकर प्रेमी, शशि कुमार वर्मा, कवि सरगम, डॉ. जितेंद्र यादव, पुष्प राज चौहान, डॉ. कमलेश चौहान, डी. एन. रसिक, आदित्य अंशु, अनिल सिंह सहित पूर्वांचल के कई लोकप्रिय कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, प्रोफेसर समरेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर देव प्रकाश राय एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद राय द्वारा सभी कवियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार चौहान एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रोफेसर डॉ. बी. डी. मिश्रा ने की। काव्य पाठ चक्र की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि रमेश राय ने कहा कि कवि समाज का दर्पण होता है। इस अवसर समाज कल्याण अधिकारी मो. मासूक अली, पूर्व मंत्री मा. छटू राम, जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान, संजीव चौहान, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वोदय चौहान, राज कुमार चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में आसपास के कई गाँवों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त साहित्य उन्नयन संघ की महामंत्री शशिकला, बलिया इकाई के संरक्षक इन्द्रजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष राम बदन वर्मा, अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, अमर चौहान, संतोष चौहान, अमित वर्मा के सामुहिक संयोजन में उपस्थित सभी लोगों के लिए जल-पान एवं भोजन की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान द्वारा सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।




