गाजीपुर:सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की पोल खोल अभियान चलाया

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत शास्त्री नगर मुहल्ले का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।अभिनव सिंह ने कहा की नगरपालिका के सभी वार्डो के साथ साथ शहर की मुख्य व प्रमुख मार्गो की दुर्दशा शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का शिकार है। सड़कों के जर्जर होने से उनके व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है पूरे शहर में जगह जगह गंदगी का ढेर लगा है पूरे मुहल्ले में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। । नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि नगरपालिका को नगरवासियों की सुख सुविधा का कोई ख्याल नहीं है।जब तक सड़के पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक यह पोल खोल अभियान जारी रहेगा शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं भी उपेक्षित है। इस कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अरुण कुशवाहा ने किया ने किया।




